प्रस्तावना
तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा लेखक, विधिवेत्ता, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री फणीश सिंह की स्मृति में सालाना पुस्तकवृत्ति (1 लाख प्रति माह) की स्थापना प्रस्तावित है। श्री फणीश सिंह तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक सदस्य थे।
यह वृत्ती हिन्दी में उत्कृष्ट लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है और यह किसी एक भारतीय अथवा गैर भारतीय लेखक को हिन्दी में मौलिक पुस्तक लिखने के लिए प्रदान की जाएगी। पुस्तक वृत्ति, सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक विषयों, विचारों, स्थापनाओं, जीवन शैली, जीवन वृत्त आदि विषयों पर कथेतर, मौलिक शोध एवं लेखन कार्य के लिए प्रदान की जाएगी। राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आंदोलनों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों के इतिहास (जीवन) से संबंधित प्रस्ताव में हमारी विशेष रुचि है।साहित्यिक आलोचना संबंधी विषय इस योजना में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। अपेक्षा है कि इस वृत्ति के माध्यम से लिखी गई पुस्तकों से विशेषकर 1947 के बाद के भारतीय जीवन के बारे में हमारी समझ और समृद्ध हो सके।
पुस्तक वृत्ति की पात्रता के लिए आवेदन
- लेखक को अपनी प्रविष्टि शामिल कराने के लिए निर्धारित तिथि तक एक आवेदन ईमेल द्वारा fellowship@takshila.net पर भेजना होगा ।
- आवेदन के साथ अपने अब तक के काम का विवरण देना होगा और 5000 शब्दों में पुस्तक संबंधी योजना का प्रस्ताव (सिनाप्सिस) विचारार्थ संलग्न करना होगा।
- आवेदन, हिन्दी अथवा अंग्रेजी में प्रस्तावित करना होगा ।
पुस्तक वृत्ति की पात्रता के लिए आवेदन
- प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और चुनी हुई प्रविष्टियों के लेखकों को ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा।
- पुस्तक लिखने के लिये एक वर्ष (अप्रैल से मार्च ) का समय निर्धारित होगा।
- दिसम्बर के पहले हप्ते में पुस्तक वृत्ति की घोषणा कर दी जाएगी।
- पुस्तक वृत्ति की निर्धारित राशि- 100,000 रुपए प्रति माह में से 70,000 रुपए लेखक को पुस्तक लिखने के दौरान प्रति माह दिए जाएंगे और शेष बची राशि पुस्तक लिख लेने के बाद प्रदान की जाएगी।
- अंतिम रूप में एक स्वतंत्र समीक्षा समिति द्वारा पुनः आकलन के बाद ही पुस्तक का प्रकाशन संभव होगा।
- पुस्तक के आरंभ में पुस्तक वृत्ती संबंधित जानकारी देना आवश्यक होगा।
- पुस्तक वृत्ति का यह मंच सभी लेखकों के लिये खुला है।
- प्रविष्टि भेजने के लिये किसी भी प्रकार के धर्म/लिंग/जाति अथवा अन्य किस्म की बाध्यता नहीं है। लेखकों को उम्र की सीमा में भी नहीं बांधा गया है। किसी भी उम्र के लेखक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं ।
- प्रविष्टियों की स्वीकृति के लिये किसी भी प्रकार का दबाव, अथवा अनुशंसा को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।यदि ऐसा प्रयास किसी लेखक या उसके संबंधी / मित्र आदि द्वारा किया जाएगा तो वह प्रविष्टि अस्वीकार कर दी जाएगी।
- पुस्तक चयन की प्रक्रिया के लिए एक स्थायी जूरी का गठन किया गया है।
- प्रविष्टि संबंधित निर्णय लेने को जूरी पूरी तरह स्वतंत्र होगी।
- वर्ष भर चलने वाली चयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया स्वतंत्र, नितांत पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण तरीके से संचालित होगी।
